बहादुरगढ़: गांव आसंडा में युवक पर फायरिंग, कमर में लगी गोली; मची दहशत

बहादुरगढ़ के गांव आसंडा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग। सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे को लगी गोली। जानें पूरी घटना का अपडेट।

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक सनसनीखेज घटना निकलकर सामने आ रही है। यहां  गांव आसंडा में शुक्रवार रात घर के बाहर खड़े युवक पर फायरिंग की। वहीं गोलीबारी की इस घटना में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार,  गांव आसंडा निवासी एवं हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर दयानंद राठी के  33 वर्षीय पुत्र मंजेश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि  शुक्रवार रात 9 बजे के करीब मंजेश घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर हमलावर आए और पांच छ: राउंड फायर किए। वहीं एक गोली मंजेश की दाईं कमर में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने मंजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात का जायजा लिया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.