बादली: घर में घुसकर आग लगाने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बादली के गांव गुभाना में 5 युवकों ने घर में घुसकर पेट्रोल से आग लगाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार। पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाए।

बादली: गांव गुभाना में बुधवार तड़के करीब चार बजे पांच युवकों ने एक घर में घुसने का प्रयास किया। जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने में असफल रहे तो गेट और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। परिवार के सदस्यों के जाग जाने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जून की सुबह करीब चार बजे वह परिवार सहित घर में सो रहा था। इसी दौरान मुख्य गेट और खिड़कियों के शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। नीचे आकर देखा तो पांच युवक गेट पर पेट्रोल और डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.