भिवानी के भीम स्टेडियम पहुंचे दिग्विजय चौटाला, खेल व्यवस्था देखकर सरकार पर भड़के
जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भिवानी के भीम स्टेडियम की बदहाली पर हरियाणा सरकार को आड़े हाथ लिया और खेल बजट को लेकर हमला बोला।
भिवानी। कॉमनवेल्थ खेलों में देश को सबसे ज्यादा पदक दिलाने वाले भिवानी जिले में खेल सुविधाओं की कमी को लेकर जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने सोमवार देर शाम भीम स्टेडियम का दौरा कर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने स्टेडियम की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नींद से जागें, हिंदू-मुस्लिम से काम नहीं चलेगा।