भिवानी-घग्गर ड्रेन में बढ़ा 300 क्यूसेक पानी का दबाव, टूटने के डर से रातभर पेट्रोलिंग कर रहे किसान
भारी बारिश के बाद भिवानी-घग्गर ड्रेन पर 300 क्यूसेक पानी का दबाव। 25 गांवों को जलभराव से बचाने के लिए 4 पंपों से निकासी जारी।
भिवानी। भिवानी-घग्गर ड्रेन से निंगाना फीडर में 100 क्यूसेक पानी का दबाव कम करने के लिए चार पंप चौबीसों घंटे ड्रेन के पानी को डायवर्ट करने में जुटे हैं। इतना ही नहीं किनारे टूटने के डर से किसान भी ड्रेन की खुद निगरानी यानी पेट्रोलिंग में लगे हैं वहीं सिंचाई विभाग ने भी पंपिंग क्षमता बढ़ा दी है।