भिवानी: चांग में बंद मकान से 10 लाख की चोरी; गैस कटर से काटे ताले
भिवानी के गांव चांग में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से ताले काटकर 10 लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ किया। सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध। पुलिस जांच में जुटी।
चांग। गांव चांग के मुख्य बाजार स्थित एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से ताले काटकर करीब 10 लाख रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय मकान मालिक का परिवार दिल्ली गया हुआ था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची जबकि सदर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।