भिवानी: डंपर-ट्राले की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला चालक
भिवानी के ईशरवाल-तोशाम मार्ग पर डंपर और ट्राले की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग। केबिन में फंसने से ट्राला चालक की जिंदा जलकर मौत, एक घायल।
भिवानी। ईशरवाल-तोशाम मार्ग पर रोढा मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे डंपर और ट्राले की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई।