भिवानी: ‘नई सोच-नया शहर’ अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने वॉकथॉन से दिया स्वच्छता का संदेश
भिवानी में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 'नई सोच-नया शहर' के तहत स्कूली छात्रों ने वॉकथॉन निकाली। डीएमसी हरबीर सिंह ने शहर को गंदगी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।
भिवानी। शहर को स्वच्छ, सुंदर और गंदगी मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्कूली विद्यार्थियों ने पदयात्रा निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। शहरी स्थानीय निकाय के तत्वावधान में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क से आयोजित वॉकथॉन को डीएमसी हरबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।