भिवानी: फिट इंडिया अभियान के तहत निकली साइकिल यात्रा, युवाओं को संदेश
भिवानी के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र ने फिट इंडिया अभियान के तहत साइकिल यात्रा निकाली। 32 प्रतिभागियों ने फिटनेस का संदेश दिया।
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक फिटनेस साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नियमित साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में कुल 32 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।