भिवानी: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, निजीकरण के विरोध में भरी हुंकार
हरियाणा में बिजली निगम के निजीकरण और एग्री डिस्कॉम नीति के विरोध में बिजली कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रदर्शन। सरकार को दी चेतावनी, 2 जुलाई को घेराव का ऐलान।
भिवानी। बिजली निगम के निजीकरण की साजिश का आरोप लगाते हुए हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन हैड ऑफिस भिवानी से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों का दो दिवसीय विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने सरकार की श्रमिक व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।