भिवानी: बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, कॉलोनीवासियों का जोरदार प्रदर्शन
भिवानी के संजय कॉलेज के पास कॉलोनीवासियों ने सीवरेज और पक्की गलियों के लिए किया प्रदर्शन। 17 साल बाद भी सुविधाएं न मिलने से स्थानीय विधायक पर साधा निशाना।
भिवानी। हुनामल प्याऊ के पीछे संजय कॉलेज के निकट स्थित कॉलोनी की कच्ची गलियों से परेशान लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। जन संघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने स्थानीय विधायक के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलोनी में आज तक पक्की गलियां, सीवरेज और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं जिससे बारिश के दिनों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।