भिवानी में जल संकट: 9 दिन करना होगा नहरी पानी का इंतजार, राशनिंग बढ़ी
भिवानी में भीषण गर्मी के बीच गहराया जल संकट! 7 मई तक नहर आने का इंतजार, जलघर टैंकों में बचा कम पानी। टैंकरों के लिए ₹1000 तक चुका रहे लोग। जानें पूरी स्थिति।
भिवानी। भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को नहरी पानी के लिए अब नौ दिन तक इंतजार करना पड़ेगा जबकि जलघर टैंकों में घटते जल भंडारण के चलते शहर में पानी की राशनिंग बढ़ने की आशंका गहरा गई है। गर्मी की बढ़ती तपिश के साथ शहर में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है।