भिवानी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, 2 मई तक मांगें न मानीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन
भिवानी में नगर पालिका कर्मचारी संघ की दो दिवसीय हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में 100 टन कूड़ा न उठने से गंदगी का अंबार लग गया है। जानें क्या हैं कर्मचारियों की मांगें और क्यों दी है अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी।
भिवानी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और बदबू के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सामान्य दिनों में शहर से करीब 100 टन कूड़ा उठाया जाता है लेकिन हड़ताल के चलते सफाई कार्य पूरी तरह ठप रहा।