भिवानी में 2.5 घंटे की झमाझम बारिश से थमा शहर, 24mm बारिश से खुले पानी निकासी के दावे
भिवानी में ढाई घंटे हुई 24mm बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में ग्वार और खरीफ की फसलों को भारी फायदा मिला है।
भिवानी। जिले में शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई से तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब 24 एमएम वर्षा के बाद निचले इलाकों और प्रमुख सार्वजनिक मार्गों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया।