भिवानी में 70 हजार का दांतों का इलाज अब बिल्कुल मुफ्त, नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ इंप्लांट सेंटर
भिवानी चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक व इंप्लांट सेंटर की ओपीडी शुरू हुई है। अब मरीजों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में अब टेढ़े-मेढ़े दांतों की सर्जरी और दंत इंप्लांट की सुविधा मिल सकेगी। दंत रोग विभाग में ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक एवं इंप्लांट सेंटर की ओपीडी शुरू की गई है। इसकी विधिवत शुरुआत वीरवार सुबह नौ बजे सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य करेंगे।