भिवानी: रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी पर हमला, अमेरिका ट्रेड डील को बताया किसानों के लिए घातक
अब सरकार के पास ना कर्मचारियों की पेंशन, ना वेतन और ना विकास का पैसा बचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कंगाल कर दिया है। वहीं सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र के बजट में किसी भी क्षेत्र या वर्ग को कुछ नहीं मिला।
भिवानी। राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील को किसानों के लिए घातक बताया। साथ ही केंद्रीय बजट को धनाढ्य लोगों के लिए बताया और कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को कर्ज में डुबोकर कंगाल कर दिया है।