भिवानी रोडवेज: बसों में फर्स्ट एड बॉक्स गायब, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
भिवानी रोडवेज की बसों में फर्स्ट एड किट खाली मिलने से यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है। विभाग ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
भिवानी। रोडवेज बसों में फर्स्ट एड का सामान गायब हो गया है और अधिकांश बसों के फर्स्ट एड बॉक्स खाली पड़े हैं। करीब छह माह पहले रोडवेज अधिकारियों ने बसों में फर्स्ट एड का सामान उपलब्ध कराते हुए इसके रखरखाव की जिम्मेदारी बस परिचालकों को सौंपी थी।