भिवानी: स्कूल क्लासरूम में घुसा 6 फीट लंबा सांप, छात्रों में मची भगदड़
हरियाणा के भिवानी जिले के सरकारी स्कूल में 6 फीट लंबा सांप मिलने से हड़कंप। 11वीं कक्षा के छात्रों ने देखा सांप, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल की छुट्टी की गई।
भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक हैरतअंगेज घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल के क्लासरुम में 6 फीट लंबा सांस मिला। वहीं कक्षा में विद्यार्थीयों की नजर उस पर पड़ी तो अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना धनाना गांव स्थित वीर शहीद हवलदार हुकमी राम राजकीय विद्यालय की है। आज शनिवार को विद्यालय में नियमित रूप से कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान 11वीं कक्षा की छात्राओं की नजर कमरे के एक कोने में सांप पर पड़ी। वहीं सांप को देखकर छात्राओं ने चिल्लाना शुरु कर दिया। छात्राएं डर से बाहर की तरफ भागीं और स्कूल के स्टाफ को बताया। वहीं प्रिंसिपल ने छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल पूरे स्कूल की छुट्टी कर दी गई।
इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए गौरक्षा दल की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद स्कूल में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।