मंदिर के पास नशा करने से मना करने पर पुजारी की निर्मम हत्या, क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दो आरोपियों को दबोचा

फरीदाबाद के सेक्टर-30 बाइपास रोड स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या का खुलासा हो गया है। नशा करने से मना करने पर दो आरोपियों ने सिलबट्टे से वार कर जान ली थी।

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के सेक्टर-30 बाइपास रोड पर नहर किनारे स्थित मंदिर के पास हुए पुजारी हत्याकांड का अपराध शाखा डीएलएफ ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मंदिर के पास नशा करने से मना करने पर आरोपियों ने बेरहमी से पुजारी की जान ले ली।

हत्या की पूरी वारदात
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मंदिर के पास नशा कर रहे थे। 65 वर्षीय पुजारी ओमप्रकाश ने जब उन्हें वहां नशा करने से रोका, तो बात बढ़ गई और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।हाथापाई के दौरान दरिदों ने सिलबट्टे से पुजारी के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशिफ उर्फ टीटी (20), निवासी गांव हुसैनी, मथुरा, हाल किसान मजदूर कॉलोनी और आशिफ उर्फ कालिया (34), निवासी गांव बामनी, जुरहेड़ा, भरतपुर, हाल किसान मजदूर कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार टीटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी समेत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.