महेंद्रगढ़: देवर ने की भाभी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, गांव में सनसनी

महेंद्रगढ़ के गांव चेलावास में पैसों के विवाद के चलते देवर ने भाभी अंजलि की लाठी से पीटकर हत्या की। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कनीना क्षेत्र के गांव चेलावास में बुधवार रात एक महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप देवर पर लगा है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खौफनाक हत्याकांड से इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंजलि के रुप में हुई है। गांव चेलावास निवासी अमित पर अपने बड़े भाई मनोज की पत्नी अंजलि की हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम को भी इसी बातको लेकर कहासुनी हुई थी। गुस्से में आकर देवर अमित ने अपनी भाभी अंजलि पर लाठी से सिर पर वार किया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का दो वर्ष का बेटा है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही कनीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच मेंं जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.