मिस्र में आया 5.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, म्यांमार में भी हिली धरती; जानें ताजा स्थिति

मिस्र में स्वेज के पास 5.4 और म्यांमार में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर में इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान लागू कर दिया है।

मिस्र के पास सुबह तड़के 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. आस-पास के इलाके हिल गए और जोर से कंपन हुआ. ये भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया. म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस हुए, इसकी तीव्रता 3.3 रही. मिस्र के अधिकारियों ने बाद में बताया कि भूकंप का केंद्र स्वेज शहर से 38 किलोमीटर दूर था. पहले जर्मन रिसर्च सेंटर ने इसे स्वेज के पास बताया था, जबकि EMSC ने स्वेज से करीब 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया. मिस्र के रेड क्रिसेंट ने उन इलाकों में आपातकालीन प्लान सक्रिय कर दिया जहां झटके महसूस हुए.अभी तक किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है.

रेड क्रिसेंट ने निवासियों से अपील की कि वे नुकसान के संकेत वाली इमारतों से दूर रहें और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें, क्योंकि अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं.

इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान लागू करने का आदेश

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने पूरे देश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्लान लागू करने का आदेश दिया और एम्बुलेंस सेवाओं को “पूरी तरह तैयार” रहने का निर्देश दिया. मिस्र और व्यापक पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र में स्थित हैं. इस तीव्रता के भूकंप समय-समय पर इस इलाके में आते रहते हैं, हालांकि इनसे आमतौर पर बहुत कम या कोई नुकसान नहीं होता है. इसकी और जानकारी के लिए अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

म्यांमार में भी आया भूकंप

म्यांमार में भी 3 अगस्त को सुबह-सवेरे भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए. इसकी तीव्रता 3.3 रही. ये भूकंप भूकंप 105 किलोमीटर की गहराई पर आया. यहां पर किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है.

पूर्वोत्तर अफ्रीका के इस देश में जबरदस्त भूकंप कम ही आते हैं. आधुनिक इतिहास में देश का सबसे घातक भूकंप अक्टूबर 1992 में आया था, जब 5.8 तीव्रता के भूकंप ने राजधानी को हिला दिया था. इसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और हजारों लोग बेघर हो गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.