यमुनानगर: ऑपरेशन मैदान 2.0 में पुलिस की बड़ी रेड; घर से ₹10 लाख कैश बरामद

थाना छप्पर के गांव सारण में 'ऑपरेशन मैदान 2.0' के तहत 10 घरों पर रेड। बेरोजगार नशा तस्कर के घर से ₹10.37 लाख कैश और बंद नोट बरामद।

यमुनानगर : यमुनानगर में ऑपरेशन मैदान 2.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई। यहां पुलिस ने गांव सारण में करीब 10 घरों पर रेड की। रेड के दौरान सुभाष नाम के व्यक्ति के घर से 10 लाख 37 हजार रुपये की नगदी मिली। यहां 60 हजार रुपए के बंद हुए पुराने नोट भी  बरामद हुए।

डीएसपी रजत गुलिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “मैदान 2.0” के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सारण सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों की जांच, तलाशी और निगरानी को और अधिक मजबूत किया गया। अभियान में करीब 150 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर नशा तस्करों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि ऑपरेशन मैदान 2. 0 के तहत जिला पुलिस की अपराध शाखा -1 और अपराध शाखा -2 व अन्य पुलिस की टीमो ने नशा तस्करों के खिलाफ थाना छप्पर के गांव सारण में रेड की। रेड के समय कई घरों में पुलिस की टीमों ने जांच की जांच के दौरान सारण निवासी सुभाष के घर से 10 लाख 37800 हजार रुपए बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि गाँव सारण में रेड के दौरान कैश बरामद हुआ है। जिस व्यक्ति के घर से भारी मात्रा में कैश मिला है वह बेरोजगार है और कोई काम नहीं करता। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि युवक के घर से 60 हजार रुपये पुरानी करेंसी भी मिली है जो बंद हो चुकी है जिनमें 500 और 1000 के नोट थे। जांच में सामने आया कि जिस घर से करेंसी मिली है वह युवक नशे का कारोबार करता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.