यमुनानगर: बरेली का अफीम तस्कर गिरफ्तार, स्पेशल स्टाफ ने कैनाल रेस्ट हाउस के पास से दबोचा
यमुनानगर पुलिस का एक्शन मोड: बरेली से ट्रेन के जरिए अफीम लेकर पहुंचे तस्कर को स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा। 1 किलो अफीम बरामद, पुलिस अब खंगाल रही है तस्करी के तार।
यमुनानगर : यमुनानगर पुलिस एक्शन मोड में है और पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के रास्ते यमुनानगर में अफीम तस्करी की जा रही है और ऐसे ही एक तस्कर लगभग 1 किलो अफीम लेकर यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर उतरेगा। स्पेशल स्टाफ ने मौके पर पहुंच कर जब युवक को देखा तो युवक वहां से निकाल कर कैनाल रेस्ट हाउस तक पहुंच गया था।
कैनाल रेस्ट हाउस के पास पहुंचते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो के करीब अफीम बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। स्पेशल स्टाफ के अनुसार अब आरोपी से यह भी पूछताछ की जाएगी कि इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस के सामने यह बात भी है कि यह बरेली का रहने वाला है और बरेली से अफीम लेकर यमुनानगर सप्लाई के लिए पहुंचा था, लेकिन यमुनानगर में कहां पर सप्लाई होनी थी, अब पुलिस वहां तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।