यमुनानगर: “मम्मी, 10 साल बाद लौटूंगा”, लेटर लिखकर 14 साल का छात्र लापता; दिल्ली में मिली आखिरी लोकेशन

यमुनानगर में 9वीं कक्षा का 14 वर्षीय छात्र आदित्य एक इमोशनल नोट छोड़कर घर से लापता हो गया है. नोट में उसने लिखा कि वह 10 साल बाद लौटेगा और उसे ढूंढा न जाए.

यमुनानगर : यमुनानगर जिले में हैरानीजनक मामला सामने आया है यहां 14 साल का लड़का घर पर से कहीं चला गया। परिजनों को एक नोट मिला जिसमें लिखा था, “मम्मी, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, 10 साल बाद लौटूंगा, मुझे ढूंढना मत।” परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

मूल रूप से बिहार में भोजपुर जिले के नारायणपुर के रहने वाले ग्रहण सिंह ने बताया कि उनका परिवार 10 साल से यमुनानगर में रह रहा है। वह प्लाईबोर्ड का काम करता है। घर में पत्नी अमृता देवी और तीन बच्चे हैं। दो बेटियां व एक बेटा है।  मां ने बताया कि उनका बेटा पास के ही एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को सभी लोग घर पर थे। आदित्य ने उसे कहा कि वह किसी काम से जा रहा है। उसके बाद वह वापस नहीं आया, तो उन्होंने उसके नंबर पर फोन, लेकिन उसने नहीं उठाया। मां ने कहा कि जब घर पर आदित्य का सामान देखा, तो उन्हें एक कागज पर नोट मिला, जिसमें लिखा था, “मम्मी, मैं घर छोड़कर जा रहा हूं, 10 साल बाद लौटूंगा, मुझे ढूंढना मत।” इसके बाद वे तुरंत सदर थाने पहुंचे और सारी बात पुलिस को बताई। आदित्य के फोन की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.