यमुनानगर: सिविल अस्पताल की नई दीवार गिरी; ग्रीन पार्क निवासियों में दहशत
यमुनानगर सिविल अस्पताल की 100 फुट लंबी दीवार गिरने से हड़कंप। निर्माण के कुछ महीनों बाद ही हुआ हादसा, कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई।
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में बीती रात यमुनानगर सिविल अस्पताल की 100 फुट से ज्यादा दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई। जिसका निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था। अब कॉलोनी वासियों को अपने मकानो के नुकसान की चिंता सताने लगी है। कॉलोनी वासियों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी एवं स्वास्थ्य विभाग से इस संबंध में तुरंत कार्रवाई कर की मांग की है।
यमुनानगर सिविल हॉस्पिटल की बाउंड्री वाल का निर्माण कुछ महीने पहले ही हुआ था, अस्पताल की बिल्डिंग के निर्माण के साथ-साथ इस बाउंड्री का निर्माण भी स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी विभाग से करवाया था। पिछले 4 महीना से इस दीवार में धीरे-धीरे गैप बढ़ने लगा था। जिससे इसके कभी भी गिरने की आशंका थी।
ग्रीन पार्क निवासियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग को लिखित में शिकायत देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। पिछले चार महीना से यह प्रक्रिया जारी थी। और बीती रात यह दीवार गिर गई। अब इलाका निवासियों को अपने मकान की चिंता सताने लगी है। कॉलोनी निवासियों ने पीडब्ल्यूडी व स्वास्थ्य विभाग से तुरंत इसके समाधान की मांग की है।
वही यमुनानगर की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर सुशीला सैनी का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बातचीत की है वह तुरंत इस समस्या का समाधान निकालेंगे ताकि लोगों को नुकसान ना हो। ग्रीन पार्क निवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें, ताकि उनके मकानों को नुकसान ना हो, आने वाले दिनों में वर्षा ऋतु शुरू होगी, उससे परेशानियां बढ़ जाएगी,इसलिए उससे पहले ही इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए।