यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले: नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी व प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले
यूपी में 28 आईपीएस अफसरों के तबादले; वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा व गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर समेत अयोध्या और मुरादाबाद के एसएसपी बदले गए, देखें पूरी सूची।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नरों का तबादला कर दिया। 28 IPS अफसरों को बदला गया है। सबसे महत्वपूर्ण नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का नाम है। उन्हें गाजियाबाद भेज दिया गया है। गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ को नोएडा भेजा गया है। कई DIG भी बदल दिए गए हैं। अयोध्या और मुरादाबाद के SSP को भी बदला गया है। बताया जाता है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर तीन साल से ज्यादा जमे अफसरों को हटाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं।
🏛️ चार कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर और ADG स्तर पर फेरबदल
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वाराणसी में अब किरण एस को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। किरण एस अभी तक पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, उप्र लखनऊ के पद पर भेजा गया है। बरेली की अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा को इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को बरेली में अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
🛡️ DIG रेंज और अयोध्या-मुरादाबाद के SSP भी बदले
अलीगढ़ के DIG प्रभाकर चौधरी को इसी पद पर लखनऊ भेजा गया है। सहारनपुर के DIG अभिषेक सिंह को आगरा भेजा गया है। आगरा के DIG शैलेश कुमार पाण्डेय को अलीगढ़ में तैनाती दे दी गई है। DIG तकनीकी सेवाएं आशीष तिवारी अब सहारनपुर परिक्षेत्र में DIG होंगे। अयोध्या के SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का SSP बना दिया गया है। मुरादाबाद के SSP सतपाल को अयोध्या का SSP बनाया गया है।
📋 पुलिस अधीक्षक, DCP और पीएसी सेनानायकों की नई तैनाती
नोएडा की पुलिस उपायुक्त श्रीमती सुनीति को लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बरेली में सेनानायक के पद पर तैनात आकाश तोमर को पुलिस अधीक्षक डॉ. बीआर अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। मुरादाबाद में सेनानायक अमित कुमार-प्रथम को पुलिस अधीक्षक EOW लखनऊ भेजा गया है।
नरेन्द्र कुमार सिंह सेनानायक 15वीं वाहिनी PAC आगरा को पुलिस अधीक्षक PTC सीतापुर भेजा गया है। डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय सेनानायक 36वीं वाहिनी PAC, वाराणसी को पुलिस अधीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर लखनऊ भेजा गया है।
त्रिभुवन सिंह सेनानायक, 30वीं वाहिनी PAC, गोण्डा को पुलिस अधीक्षक GRP लखनऊ में तैनाती दी गई है। राजेश कुमार श्रीवास्तव सेनानायक 42वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उप्र लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार और पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, उप्र, लखनऊ बनाया गया है।
सुशील कुमार शुक्ला सेनानायक, 20वीं वाहिनी PAC, आजमगढ़ को गोरखपुर PTS में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अजीत कुमार सिन्हा सेनानायक, 33वीं वाहिनी PAC, झांसी को पुलिस अधीक्षक उप्र पॉवर कॉर्पोरेशन लखनऊ में तैनाती दी गई है।
कानपुर नगर के पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी को इसी पद पर प्रयागराज भेजा गया है। प्रयागराज के पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत को इसी पद पर कानपुर नगर भेजा गया है। श्रीमती प्रीति यादव पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट नोएडा को सेनानायक, 15वीं वाहिनी PAC, आगरा भेजा गया है।
🔄 तीन अपर पुलिस उपायुक्तों के पुराने तबादले निरस्त कर नई पोस्टिंग
पुनीत द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर हुआ स्थानांतरण निरस्त कर अब अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद के पद पर भेजा गया है।
इसी तरह वाराणसी की अपर पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू का अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गौतमबुद्धनगर के पद पर हुआ स्थानांतरण निरस्त कर अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेज दिया गया है।
अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ अमित कुमावत का अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद के पद पर हुआ स्थानांतरण निरस्त कर अपर पुलिस उपायुक्त आगरा के पद पर भेजा गया है।