रमन की आत्महत्या से पहले ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल; GRP ने 3 लोगों पर दर्ज किया केस

रोहतक में पानीपत निवासी 26 वर्षीय रमन ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। परिजनों की शिकायत पर 3 नामजद लोगों पर GRP केस दर्ज।

रोहतक: रोहतक के लाढौत फाटक के पास रविवार शाम करीब 26 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पानीपत निवासी रमन हुई है। परिजनों का आरोप है कि आत्महत्या से पहले रमन ने दोस्तों की धमकी भरी रिकॉर्डिंग परिवार को भेजी थी।

रमन शीला बाईपास के पास पी. जी. में रह रहा था। उसने बी. एससी. फार्मेसी की थी और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। परिजनों अनुसार रमन के फोन से परिवार को एक संदेश मिला था जिसमें उसके दोस्तों की धमकी की रिकॉर्डिंग थी। परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में दी गई धमकियों और दबाव के चलते रमन ने यह खौफनाक कदम उठाया।

जी.आर.पी. जांच अधिकारी भारती अनुसार परिजनों की शिकायत पर 3 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब रमन के मोबाइल फोन और परिवार को भेजी गई रिकॉर्डिंग की जांच करेगी। जांच के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.