रिक्शे पर सवार होकर शो में पहुंचे दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, सलमान खान ने किया मजेदार स्वागत
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में छाए भोजपुरी स्टार निरहुआ। रिक्शे पर हुई धमाकेदार एंट्री, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे हैं मजे।
टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आज यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. शो के प्रीमियर से पहले ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आ रहे हैं. निरहुआ की एंट्री ने फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी है, लेकिन प्रोमो से ज्यादा सोशल मीडिया कमेंट्स की चर्चा हो रही है.
प्रोमो में निरहुआ रिक्शे पर बैठकर ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही वो वहां पहुंचे, सलमान खान मजेदार अंदाज में उनका स्वागत करते हुए कहते हैं, “आवा-आवा, निरहुआ का स्वागत कीजिए.” इस दौरान बैकग्राउंड में निरहुआ की फिल्म का मशहूर गाना ‘निरहुआ रिक्शावाला’ बज रहा है. निरहुआ की इस खास एंट्री ने फैंस को खूब हंसाया. वहीं बिग बॉस 20 का नया प्रोमो मीम की बाढ़ में बदल गया है. प्रोमों पर लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए. इसी के साथ कई यूजर्स ने उनकी मौजूदगी को आम्रपाली दुबे के शो में एंट्री की खबरों से भी जोड़ दिया.
कमेंट्स की आई बाढ़
प्रोमों में निरहुआ को देखकर लोगों ने कई मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “आम्रपाली दुबे को एंट्री करवाने आए हैं.” दूसरे ने मजाक किया, “आम्रपाली फ्री पैकेज में नहीं आई क्या?” जबकि तीसरे ने कमेंट में लिखा, “आम्रपाली जहां वहीं ये चले जाते हैं.” यहीं नहीं एक यूजर ने तो ये लिखा आम्रपाली के लिए आए हैं.
सलमान ने किया निरहुआ का स्वागत
प्रोमो में सलमान ने निरहुआ का स्वागत किया फिर मजाक में कहा, “आपने सिर्फ दो फेर लिए हैं, इस वजह से लगता है कि आप साथ ले के जाओगे यहां से.” इसके बाद निरहुआ ने बिग बॉस के घर में एंट्री करने का एक और मौका देने के लिए सलमान को धन्यवाद करते हुए कहा, “सर पहले तो बहुत धन्यवाद कि आपने एक बार फिर से मौका दिया मुझे बिग बॉस के घर में.” हालांकि सलमान ने तुरंत इस पर जवाब देते हुए कहा, “शुक्रिया सर, लेकिन वो थोड़ी सी गलतफहमी हो गई है, आप सिर्फ यहीं तक हैं.” निरहुआ चौंकते हुए बोले, “सर, आप लोग तो बोले थे तथास-टू हैं.” निरहुआ की ये बात सुनकर सलमान हंस पड़े.
क्या बिग बॉस 20 में होगी आम्रपाली दुबे?
‘बिग बॉस 20’ में आम्रपाली दुबे के आने की खबर अभी पक्की नहीं हुई है, लेकिन प्रोमो में निरहुआ को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. अब देखना होगा कि आम्रपाली शो में नजर आती हैं या नहीं. दर्शकों को शो के फाइनल कंटेस्टेंट के बारे में जानने के लिए 6 सितंबर को होने वाले प्रीमियर का इंतजार करना होगा.