रेवाड़ी के ऐतिहासिक घंटेश्वर मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

रेवाड़ी में शिवरात्रि पर ऐतिहासिक घंटेश्वर और भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़। कांवड़ियों ने गंगाजल से किया जलाभिषेक, पुलिस की कड़ी सुरक्षा।

रेवाड़ी: हरियाणा में आज शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है. रेवाड़ी के ऐतिहासिक मोतीचोक स्थित घंटेश्वर महादेव मंदिर, नई बस्ती और बारह पत्थर भूतेश्वर प्राचीन शिव मंदिर को फूलों से सजाया गया है. सभी शिवालयों में सुबह से शिवभक्तों की जलाभिषेक के लिए लंबी लाइनें लगी हैं. हरिद्वार से पावन गंगाजल की कांवड़ लाए शिवभगतों ने ढोल-नगाडों के साथ भगवान भोलेनाथ को जल समर्पित किया.

रेवाड़ी में शिवरात्रि की धूम: इस दिन शिवालयों में शिवलिंग पर पंचामृत से जलाभिषेक कर भांग, धतूरा, बेलपत्र, और फुलफल समर्पित करने की मान्यता है. देर रात से ही कांवड़िया पूजा अर्चना करने के बाद अपनी कावड़ को मंदिरों में चढ़ा रहे हैं. हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए गंगाजल से भोलेनाथ को जलाभिषेक भी कर रहे हैं. सुबह पहले ही डाक कांवड़ भी मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गई. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भी नजर है.

जलाभिषेक के लिए भगतों की भाड़ी भीड़: रेवाड़ी शहर के भाड़ावास रोड पर स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर के अलावा रेवाड़ी शहर के बीचों बीच मोती चौक पर प्रसिद्ध घंटेश्वर महादेव मंदिर नया अनाज मंडी शिव मंदिर सेक्टर 1 शहर के अलावा सभी शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जा रहा है. जल अभिषेक के बाद भोले बाबा पर बेलपत्र, भांग,धतूरा, दूध ,दही, व फूल माला के साथ पूजा अर्चना भी की जा रही है. रेवाड़ी शहर में मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है.

घंटेश्वर महादेव मंदिर की खास मान्यता: रेवाड़ी शहर का घंटेश्वर महादेव मंदिर कई सौ वर्षों पुराना है. शहर के बाजार के बीच घंटेश्वर महादेव मंदिर बना हुआ है. माना जाता है कि सच्चे मन से मांगने पर यहां सारी मन्नतें पूरी होती है. इसी तहत बारा पत्थर महादेव मंदिर रेवाड़ी शहर से सटा हुआ है और आज भी यहां भक्तों की आस्था भारी बनी हुई है. सैकड़ों वर्षों पुराने इस मंदिर में अन्य दिनों की अपेक्षा सावन मास में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहती है.

खेल-कूद प्रतियोगिता और भंडारे का होगा आयोजन: रेवाड़ी शहर से सटे कई गांव में शिवरात्रि के पावन पर भण्डारे का आयोजन भी किया जाता है. भंडारे में हलवा, पूरी और सब्जी का भी प्रसाद बनाते हैं. शिवरात्रि के पावन फल पर रेवाड़ी के गांव बास बटोडी स्थित मंदिर प्रांगण में आज एक खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा. इस आयोजन में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान भी किया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.