रोहतक मर्डर: इस्माइला गांव में युवक की निर्मम हत्या, गर्दन काटकर फेंका शव

रोहतक के इस्माइला गांव में वाटर वर्क्स के पास 26 वर्षीय नीरज का शव मिला। बेरहमी से गर्दन काटकर की गई हत्या, गांव में सनसनी। पुलिस जांच में जुटी।

रोहतक : रोहतक जिले के इस्माइला गांव में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के ही एक युवक का शव पब्लिक हेल्थ विभाग के वाटर टैंक के पास पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय नीरज निवासी इस्माइला के रूप में हुई है। युवक की गर्दन काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरज का शव वाटर वर्क्स परिसर के समीप पड़ा हुआ था। जिसकी गर्दन धड़ से बिल्कुल अलग की गई है। जिससे साफ है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

वहीं गांव के सरपंच विकास खत्री ने बताया कि सुबह वाटर वर्क्स के कर्मचारियों ने उन्हें मौके पर शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। अभी पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.