रोहतक: 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा से तनाव में छात्र ने दी जान

रोहतक के गांव भैसरू कलां में 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के तनाव के चलते एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक:  गांव भैसरू कलां में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि भैसरू कलां निवासी अंशुमन ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी। इसका रिजल्ट आना बाकी था। ऐसे में वह तनाव में था। सांपला थाने के जांच अधिकारी नीरज राठी ने बताया कि अंशुमन का मई 2026 में हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट आया था। उसकी एक विषय में कंपार्टमेंट आई थी।

इसके चलते वह काफी समय से तनाव में था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे अंशुमन ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने सांपला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.