विधानसभा क्षेत्र रानियां, जहां राजनेताओं की चर्चित है कहानियां

हरियाणा राज्य के सिरसा जिले का रानियां विधानसभा क्षेत्र अपने राजनेताओं और उनके सामान्य ज्ञान की विशेष पहचान रखता है। इस विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व वर्ष 2008 के परिसीमन रिपोर्ट से हुआ, जिसमें ऐलनाबाद तथा दड़बा कलां (अब नहीं) विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों को शामिल किया गया।

न्यूज़ डेस्क हरियाणा। रानियां (सीएम ग्रोवर)। हरियाणा राज्य के सिरसा जिले का रानियां विधानसभा क्षेत्र अपने राजनेताओं और उनके सामान्य ज्ञान की विशेष पहचान रखता है। इस विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व वर्ष 2008 के परिसीमन रिपोर्ट से हुआ, जिसमें ऐलनाबाद तथा दड़बा कलां (अब नहीं) विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों को शामिल किया गया। इनैलो की मजबूत सीट कहे जाने वाले इस विधानसभा क्षेत्र ताऊ स्व देवीलाल के समर्थको का आंकड़ा ज्यादा है। इस क्षेत्र में अब तक हुए चार विधानसभा क्षेत्रों मे से तीन पर इनैलो तथा एक पर बतौर निर्दलीय ताऊ का बेटा रणजीत सिंह सफल हुआ है, जबकि इनैलो के कृष्ण कंबोज तथा रामचंद्र कंबोज ने विजयी परचम लहराया है और अब वह इनैलो को अलविदा कह गए हैं।

वर्तमान में इनैलो सुप्रीमो अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। ताऊ देवीलाल के इस मजबूत गढ़ ने दो बार उनके ही बेटे रणजीत सिंह को पराजित कर राजनीतिक घाव दिए हैं। रणजीत सिंह वर्ष 1987 में रोडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे और दूसरी बार 2019 में रानियां से निर्वाचित हुए हैं। इसी राजनीतिक सफर के बीच उनका पीछा पराजय ने नहीं छोड़ा।

इस क्षेत्र में भाजपा सिर्फ नाममात्र ही राजनीतिक दल बनकर रह गया है, जहां भाजपा के राजनेताओं का ज्ञान प्रदेश में चर्चित है। पिछले चुनाव में भाजपा के शीशपाल कंबोज को मात्र पंद्रह हजार वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे। शीशपाल कंबोज ने प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सम्मान समारोह में दावा कर दिया कि रानियां की पांच सीटों पर जीत हासिल करेंगे। शाय़द उनका संकेत खंड समितियों या नगर पालिका पर रहा होगा।

ऐलनाबाद से विधानसभा चुनाव लड चुके वरिष्ठ भाजपा नेता अमीर चंद मेहता ने शीशपाल कंबोज को पिछाडते हुए निताशा सिहाग को रानियां का विधायक बताकर भाजपा और भाजपाई दिग्गजों की सोच का आईना दिखा दिया। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सुनीता दुग्गल को इस क्षेत्र से 43845 वोट की बढ़त हासिल हुई थी और आज भी इस क्षेत्र में सुनीता दुग्गल की लोकप्रियता और मजबूत पकड़ देखी जा सकती है। क्षेत्र की राजनीति को देखते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अनुभवी भाजपा दिग्गज भारत-भूषण जुयाल को इस क्षेत्र का प्रभारी बनाया है, ताकि भाजपाई जनाधार में इजाफा किया जा सके।

वर्तमान में रानियां शहर की नई वार्डबंदी चल रही है और परिसीमन पर नजरें है क्योंकि परिसीमन रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले वर्ष पालिका चुनाव निर्धारित है, जिसके परिणाम राजनीतिक भविष्य का आईना दिखायेंगे, ऐसा माना जा सकता है। भाजपा यदि इस क्षेत्र में किसी नये युवा चेहरे पुरुष या महिला पर दांव खेलते हैं, तो “कमल का फूल” खिलने की राह पकड़ सकता है। भाजपा प्रभारी भारत भूषण जुयाल रानियां की राजनीति पर कितने भारी पड़ते हैं,यह तो आने वाला समय ही बताएगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.