वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में गोलीबारी, सुरक्षित हैं राष्ट्रपति ट्रंप; हमलावर गिरफ्तार

वॉशिंगटन DC के हिल्टन होटल में फायरिंग से हड़कंप। राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित, हमलावर हिरासत में। ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने हमले पर दिया बड़ा बयान।

वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. वहीं सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है. हालांकि इस हमले ने ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये फायरिंग ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है.

इस घटना के बाद तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल इसलिए भी क्योंकि करीब दो महीने से दोनों देशों के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता नहीं हो सकी. वार्ता रद्द होने के महज 10 घंटे के अंदर ही ये घटना हुई है, जाहिर है ऐसे में सवाल तो उठेंगे ही.

ट्रंप ने शेयर की हमले की जानकारी

क्या इस हमले के पीछे ईरान का हाथ था. क्या इस हमले की पटकथा ईरान ने रची थी. इसका जवाब खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया. दरअसल होटल में हुई इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने इस हमले को लेकर जानकारी शेयर की.

हमलावर के ईरान से संबंध पर क्या बोले ट्रंप

इसी दौरान जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या हमलावर का ईरान से कोई संबंध है, क्या इस घटना में ईरान का कोई हाथ है. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता, लेकिन कहा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा ‘मुझे नहीं लगता, लेकिन आप कभी नहीं जान सकते. हमें बहुत कुछ पता चलेगा. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोग इस पर काम कर रहे हैं, और हमें बहुत कुछ पता चलेगा’.

‘अकेला ही साजिश रचने वाला था’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लगता है कि हमलावर एक सिरफिरा है. उन्होंने कहा कि हमलावर संभवतः अकेला शूटर था और अकेला ही साजिश रचने वाला था. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता इसका ईरान से लेना देना है कि नहीं. उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी इसकी पुष्टि करेंगे.

‘ये मुझे ईरान में युद्ध जीतने से नहीं रोक पाएगा’

हीं जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या हमलावर के निशाने पर वो खुद थे तो उन्होंने जवाब में कहा ‘शायद’. उन्होंने ये भी कहा कि गोलीबारी की घटना उन्हें ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत हासिल करने से रोक नहीं सकी. उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षा संबंधी खतरे के बावजूद उनका प्रशासन अपने उद्देश्यों पर केंद्रित है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.