शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान सुसाइड केस में महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत का बड़ा फैसला

रोहतक में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान सुसाइड केस में सर्वखाप पंचायत ने शीलू व उसके परिवार को माफ किया। 8 माह के बच्चे को मिलेंगे 50 लाख व जमीन।

रोहतक : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान आत्महत्या मामले में महम चौबीसी की सर्वखाप  पंचायत का अहम फैसला सुनाया। शीलू पहलवान,उनके पिता,माता और भाई को माफ कर दिया।

चारो आरोपियो ने पंचायत में माफी मांगी। पंचायत ने बड़ा दिल दिखाते हुए सबको माफ करने की बात कही। दोनों पक्षो ने फैसला मान लिया। खाप प्रतिनिधियो ने  शीलू और मुस्कान के 8 माह बेटे के नाम 50 लाख की एफडी और हिस्से की जमीन नाम करने का फैसला किया। एक हफ्ते में  सभी जरूरी कार्यवाही करवानी होगी। 5 घण्टे चली पंचायत में दोनों पक्षो की दलील सुनी।

पंचायत ने शीलू पहलवान की दोबारा शादी का भी दिया ऑफ़र, शीलू पहलवान,उनके भाई मनीष,पिता सुरेंदर बल्हारा मौजूद रहे। पंचायत पुलिस में दी शिकायत भी वापिस लेगी । पंचायत में वाद-विवाद,आरोप-प्रत्यारोप के बाद फैसला सुनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.