समसप्तक योग: मंगल-चंद्रमा का शुभ संयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में मंगल और चंद्रमा के मिलन से बन रहा है 'समसप्तक योग'। जानें वृषभ, कर्क और मकर राशि पर इसका क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा। आज का राशिफल यहाँ पढ़ें।

ज्योतिष शास्त्र में कई शुभ योगों के बारे में विस्तार से बताया गया है. इन्हीं में शामिल है समसप्तक योग. इस योग का निर्माण मंगल और चंद्रमा करेंगे. यह योग आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर बनेगा. इस दौरान चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और वृषभ में बैठे मंगल के साथ समसप्तक योग का निर्माण करेंगे. ये योग कुछ राशि के जातकों को बहुत सुखद फल दे सकता है.

ये योग विशेषकर वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है. इन तीन राशि वालों को करियर क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है और साथ ही आर्थिक पक्ष में भी सुधार हो सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग का बनना करियर के लिहाज बहुत अच्छा हो सकता है. मंगल आपकी उर्जा बढ़ा सकते हैं, तो चंद्रमा आपकोक्रिएटिव बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है. कोई नया कारोबार शुरू करने में सफलता प्राप्त हो सकती है. आर्थिक पक्ष से जुड़ी परेशानियां हल हो सकती हैं. अचानक धन लाभ होने के योग भी हैं.

कर्क राशि

समसप्तक योग कर्क राशि वालों को मेहनत का फल दे सकता है. जो लोग सेना, पुलिस आदि में कार्यरत हैं उनके लिए समय अच्छा है. अचानक से पदोन्नति मिल सकती है. बड़े भाई-बहनों के सहयोग से करियर में लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. निवेश किए गए धन से लाभ मिल सकता है.

मकर राशि

इस समय मकर राशि वालों को उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है. नया रोजगार मिल सकता है. कहीं कोई डील अटकी हुई थी तो वो पूरी हो सकती है. आत्मविश्वास बढ़ सकता है, जिसका लाभ सामाजिक स्तर और कार्यक्षेत्र में मिल सकता है पारिवारिक जीवन में भी खुशियां मिल सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.