सिंगर मासूम शर्मा महिला आयोग के सामने नहीं हुए पेश, रेणु भाटिया ने दिया आखिरी मौका

देहरादून शो में गाली देने के मामले में मासूम शर्मा पंचकूला महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। अध्यक्ष रेणु भाटिया ने सिंगर के अड़ियल रवैये पर जताई नाराजगी। जानें अगला कदम।

चंडीगढ़ : देहरादून में शो के दौरान स्टेज से गालियां देने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शनिवार को पंचकूला में राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील को भेजा।

इस पर आयोग ने मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया। एक दिन पहले चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रेंस के दौरान मासूम ने कहा था कि मैं आयोग के सामने पेश नहीं होऊंगा। अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा कि मासूम शर्मा ने खुद कहा कि वह 2009 से गालियां दे रहा है और खुद को बहुत बड़ा कलाकार बताता है। उन्होंने मासूम शर्मा को समन भेजा था। शनिवार होने के बावजूद ऑफिस खुला रखा लेकिन वह पेश नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.