सिरसा: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में TGT अध्यापक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी टीजीटी अध्यापक विजेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज किया केस।

सिरसा : सिरसा जिले में पुलिस ने नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में टी.जी.टी. अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अध्यापक का उसके घर पर आना-जाना था। बीते दिनों दोपहर के समय आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। शिकायत मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी विजेंद्र सिंह को सिरसा शहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.