सिरसा: शराब के लिए टोका तो कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

सिरसा के ऐलनाबाद में नशेड़ी बेटे ने चाकू मारकर की पिता की हत्या। शराब पीने से मना करने पर दिया वारदात को अंजाम। पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपने पिता की जान ले ली। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ऐलनाबाद के गांव किशनपुरा की है। मृतक की पहचान करीब 52 वर्षीय संतलाल के रूप में हुई है। आरोपी बेटे की पहचान देसराज के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देसराज को शराब पीने की बुरी लत है। गुरुवार में शराब के नशे में धुत जब घर पहुंचा तो पिता ने डांट दिया। वहीं इसी बात से गुस्सा होकर चाकू से अपने पिता संतलाल के पर वार कर दिया। जिससे उनको गहरी चोट जा लगी। खून से लथपथ वह जमीन पर गिर पड़े। पिता पर जानलेवा हमला कर खुद वह फरार हो गया। परिजन संतलाल को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छानबीन कर आरोपी देसराज को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.