सीरिया: दमिश्क में मैक्रों के होटल के बाहर धमाका, सुरक्षित हैं राष्ट्रपति

दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के होटल के बाहर कार बम धमाका। मैक्रों बाल-बाल बचे, दमिश्क में सुरक्षा बढ़ाई गई। जानें पूरी घटना।

सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक होटल के बाहर बम धमाका हुआ है. इस होटल में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ठहरे हुए हैं. मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अल शरा के निमंत्रण पर दमिश्क आए हुए हैं. हालांकि, इस ब्लास्ट से किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है. धमाके के बाद दमिश्क की घेराबंदी कर दी गई है.

कार के जरिए धमाका, बाल-बाल बचे मैक्रों

मैक्रों के होटल के बाहर जो धमाका हुआ है, वो एक कार के जरिए किया गया है. लाल रंग की कार को पहले होटल के बाहर लगाया गया, उसके बाद उसमें धमाका किया गया. फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ने अभी इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि धमाके के तुरंत बाद मैक्रों ने अल शरा से मुलाकात की.

वहीं सीरिया पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. अल शरा की सरकार में मैक्रों पहले यूरोपीय संघ के नेता हैं, जो सीरिया पहुंचे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.