सेक्टर-53 से एमडीएमए ड्रग्स सप्लाई करते विदेशी तस्कर दबोचा गया, पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

गुड़गांव में एचएसएनसीबी की बड़ी कार्रवाई। नाइजीरियन नागरिक 15.04 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, सेक्टर-53 का मामला।

गुड़गांव : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की गुरुग्राम यूनिट ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन नागरिक को 15.04 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को सेक्टर-53 स्थित साईं मंदिर के पास से रंगे हाथों पकड़ा, जहां वह ड्रग्स की सप्लाई देने आया था।

इस्पेक्टर नवीन के मुताबिक पकड़े गए विदेशी नागरिक की पहचान उडेह फ्रैंक निवासी लागोस, नाइजीरिया के रूप में हुई है। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 15.04 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-53 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एचएसएनसीबी की टीम अब आरोपी के नेटवर्क, स्थानीय संपर्कों और भारत में उसके वीज़ा/ठहरने के दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि हाल ही में नौ सितंबर को भी एमडीएमए और एक्स्टेसी पिल्स जब्त की गई थी। पुलिस इस सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.