सोनीपत के बड़वासनी में आपसी विवाद में चली गोली, युवक गंभीर, बीच-बचाव में भाई भी घायल

सोनीपत के गांव बड़वासनी में आपसी विवाद के दौरान युवक पर चलाई गोली। वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी।

सोनीपत : सोनीपत के गांव बड़वासनी में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चला दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari

गोली लगने से बड़वासनी निवासी अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं, बीच-बचाव करने आया अनिल का भाई भी घायल हुआ है। घटना के बाद घायल अनिल को तुरंत सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी युवक को गोली मारता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

PunjabKesari

वारदात की सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सोनीपत सदर थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.