सोनीपत: खेत में चल रही थी नकली ईनो बनाने की फैक्ट्री, भारी मात्रा में स्टॉक बरामद

सोनीपत के गांव अटेरना में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी। नकली ईनो बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़। हजारों पैकेट बरामद, आरोपी संचालक अमरजीत दहिया फरार।

सोनीपत  : पैसे कमाने के लालच में कुछ लालची लोग जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हटते। चाहे बेशक लाखों लोगों की जान पर ही क्यों ना बन आए। कुछ ऐसा ही मामला सोनीपत से निकल कर सामने आया हुआ ये कि सोनीपत कुंडली थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव अटेरना के खेतों में एक फैक्टरी चल रही है तो पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की तो पुलिस के आला अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए, यहां हजारों पैकेट ईनो बनी हुई मिली।

जब पुलिस के आला अधिकारियों को यह लगा कि यह नकली हो सकती तो पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और आयुष विभाग के डॉक्टर और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके मौके पर पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए। उन्होंने जब जांच की तो ईनो जो यहां बनाई जा रही थी उसका लाइसेंस फैक्टरी के पास नहीं मिला और इसका संचालक करने वाला शख्स अमरजीत दहिया वहां नहीं था और उसका फोन भी बंद था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए आयुष विभाग के डॉक्टर रामावतार सिंह ने बताया कि अभी इसकी जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए है, लेकिन शुरुआती जांच में यह नकली लग रही हैं।

वहीं इस फैक्टरी की जांच अब पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी कर रहे हैं। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है और सारे सामान को सील कर दिया गया और जो सामान मिला है उसके सैंपल लैब में भेजे जा रहे हैं लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.