सोहना के गांव रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप

सोहना के गांव रायपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

सोहना। नगर परिषद के वार्ड 11 के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जब महिला अपनी बेटी के घर पारिवारिक कलह को लेकर बातचीत कर रही थी, तभी वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गई। परिजनों द्वारा उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है और शहर पुलिस थाने में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

🏥 पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज: पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीएनएसएस की धारा 194 के तहत शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सोहना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका की मौत हार्ट अटैक से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.