स्टीव जॉब्स थिएटर में लॉन्च हुआ आईफोन डुओ, निवेशकों में नहीं दिखा उत्साह, डूबे 100 अरब डॉलर

एपल ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 'आईफोन डुओ' किया पेश। लॉन्च के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट और 100 बिलियन डॉलर का नुकसान।

एपल ने बुधवार को अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, iPhone Duo पेश किया. यह 1 सितंबर को CEO जॉन टर्नस के पद संभालने के बाद कंपनी का पहला लॉन्च इवेंट था. हालांकि, निवेशकों ने इस घोषणा पर कोई खास उत्साह नहीं दिखाया. न्यूयॉर्क में दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर एपल के करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 309.90 डॉलर पर आ गए. खास बात तो ये है कि इस गिरावट की वजह से कंपनी वैल्यूएशन में एक दिन पहले के मुकाबले में 100 बिलियन डॉलर यानी 9.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. फोल्डेबल iPhone के लॉन्च की काफी उम्मीद थी. कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में एपल के हेडक्वार्टर स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर से लाइव-स्ट्रीम किए गए इस इवेंट में टर्नस के नेतृत्व में पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च हुआ.

आईफोन के शेयरों में गिरावट

अमेरिकी शेयर बाजारों के आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान आईफोन के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और कंपनी का शेयर 309.90 डॉलर के लेवल पर दिखाई दिया. जबकि एक दिन पहले कंपनी का शेयर 316.22 डॉलर पर था. वैसे कंपनी का शेयर 315.41 डॉलर पर ओपन हुआ था. जोकि 319.15 डॉलर के साथ दिन के हाई पर गया. वैसे ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि आईफोन के मेन इवेंट के दौरान कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिले. वैसे शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी का शेयर 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 315.34 डॉलर पर दिखाई दिया.

कारोबारी सत्र में डूबे 100 बिलियन डॉलर

वैसे कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन में करीब 100 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली. एक दिन पहले जब शेयर बाजार बंद हुआ था तब एपल की वैल्यूएशन 4.62 ट्रिलियन डॉलर थी, जो​ बुधवार को कारोबारी सत्र में घटकर 4.52 ट्रिलियन डॉलर पर आ गई. इसका मतलब है कि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी की वैल्यूएशन में 100 बिलियन डॉलर यानी 9.5 लाख करोड़ रुपए की कमी देखने को मिली. वैसे बाजार बंद होने तक कंपनी ने कुछ रिकवरी जरूर की है.

कैसा है आईफोन डुओ?

स्टीव जॉब्स थिएटर में दिखाए गए एक वीडियो में टर्नस ने कहा कि दूसरों ने ऐसे फोल्डेबल फोन बनाए हैं जो बस दो फोन को अजीब तरह से एक साथ चिपकाए हुए लगते हैं. उन्होंने आगे कहा कि एपल एक ऐसा डिवाइस चाहता था जिसमें बड़ी डिस्प्ले हो और जो “iPad की तरह ही नैचुरल और इस्तेमाल में आसान लगे. Duo का साइज और शेप पासपोर्ट जैसा है और इसके किनारे गोल हैं. यह खुलने पर एक हॉरिजॉन्टल, चौड़ी स्क्रीन बन जाता है जिसे वर्टिकली भी देखा जा सकता है. फोल्ड होने पर, इसके सामने एक छोटी सिंगल स्क्रीन है. कंपनी का कहना है कि खुलने पर यह एपल का सबसे पतला फोन है. यह फोल्डेबल फोन एप्पल के फ्लैगशिप प्रोडक्ट में 2017 में iPhone X से फिजिकल होम बटन हटाने के बाद से सबसे बड़ा बदलाव है. हाल के फाइनेंशियल ईयर में iPhone से 209.6 बिलियन डॉलर की कमाई हुई, जो एपल की कुल बिक्री का आधे से थोड़ा ज़्यादा हिस्सा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.