हरियाणा कॉलेज एडमिशन: स्नातक दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक दाखिले की अंतिम तिथि 12 जुलाई तक बढ़ाई गई। 23 जुलाई को होगी ओपन काउंसलिंग। जानें पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां।

चंडीगढ़: उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है। अब तक 1.30 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं।

खाली सीटों के लिए 23 जुलाई को होगी ओपन काउंसलिंग
विभाग के अनुसार, दोनों मेरिट सूचियों के जारी होने और उन पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कॉलेजों में बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए 23 जुलाई को ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि किसी कॉलेज में सीटें खाली रह जाती हैं, तो दाखिला पोर्टल को 24 जुलाई से एक बार फिर खोल दिया जाएगा ताकि कोई भी योग्य छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.