हरियाणा कॉलेज एडमिशन 2026: UG रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, देखें नई डेट

हरियाणा के कॉलेजों में UG कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए राहत! DHE हरियाणा ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ा दी है।

चंडीगढ़:  हरियाणा के सरकारी, एडेड और सेल्फ-फाइनेंस कॉलेजों में स्नातक (Undergraduate – UG) कोर्सेज में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उच्च शिक्षा विभाग (DHE Haryana) ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 30 जून, 2026 तक दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

इससे पहले विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जून किया था, लेकिन कई स्टूडेंट्स के फॉर्म पूरे न हो पाने और विभिन्न तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए इस डेडलाइन को अब महीने के आखिर यानी 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

अब आगे क्या रहेगा शेड्यूल?
पोर्टल पर जारी नोटिस के अनुसार, तारीख आगे बढ़ने से अब मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया का संशोधित (Revised) शेड्यूल जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के जरिए छात्र राज्य के लगभग 379 कॉलेजों की सीटों पर एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह दाखिले मुख्य रूप से निम्नलिखित कोर्सेज के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत किए जा रहे हैं।

  • बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA)
  • बैचलर ऑफ साइंस (BSc)
  • बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom)
  • बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)
  • बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (BCA) व अन्य यूजी कोर्स।
Leave A Reply

Your email address will not be published.