हरियाणा निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया पूरी, 776 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

हरियाणा निकाय चुनाव 2026: 7 निकायों के लिए 776 नामांकन दाखिल। मेयर पद के लिए 29 और पार्षदों के लिए 709 प्रत्याशी मैदान में। 28 अप्रैल को मिलेंगे चुनाव चिन्ह।

चंडीगढ़: हरियाणा में निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शनिवार शाम को पूरी हो गई है। तीन नगर निगमों समेत सात निकायों में कुल 776 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें मेयर, नगर परिषद व पालिका के अध्यक्ष व सदस्यों के नामांकन पत्र शामिल हैं।

पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी। 28 तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 28 को ही शाम को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। कुल 776 नामांकन में मेयर पद के लिए 29, नगर परिषद व पालिका के अध्यक्ष पद के लिए 38, पार्षद पद के लिए 709 ने नामांकन किया है। रेवाड़ी में सबसे अधिक 185 नामांकन दर्ज हुए हैं। यहां प्रेसिडेंट पद के लिए 7 उम्मीदवार औ र178 सदस्य पद के लिए प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार सदस्य पद पर सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

  • अंबाला : कुल 103 नामांकन। मेयर पद के 7 व 96 सदस्य के लिए।
  • पंचकूला : कुल 132। मेयर पद के 9 व सदस्य के लिए 123
  • सोनीपत : 123 नामांकन। मेयर पद के 13 व 110 सदस्य पद के।
  • धारूहेड़ा : 98 नामांकन। अध्यक्ष पद के 12 व 86 सदस्य पद के।
  • सांपला : कुल 651 15 अध्यक्ष व 50 सदस्य पद के लिए।
  • उकलाना : कुल 70। अध्यक्ष पद के 4 व 66 सदस्य पद के लिए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.