हरियाणा बनेगा AI का ग्लोबल हब; गुरुग्राम और पंचकूला में खुलेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

हरियाणा के गुरुग्राम और पंचकूला में खुलेंगे दो 'AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'। केंद्र सरकार ने ₹40 करोड़ के बजट के साथ दी मंजूरी। जानें कृषि और स्वास्थ्य में क्या होगा बदलाव।

चंडीगढ़:  केहरियाणा अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वैश्विक मानचित्र पर अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने हरियाणा के लिए दो ‘AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के प्रस्तावों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद अब गुरुग्राम और पंचकूला में अत्याधुनिक एआई सेंटर स्थापित करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

केंद्र सरकार के ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत इन दोनों केंद्रों पर करीब 40 करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से आम जनजीवन की समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

किसे, क्या जिम्मेदारी मिली?
गुरुग्राम सेंटर: 
साइबर सिटी का यह केंद्र मुख्य रूप से हेल्थ केयर, स्मार्ट फार्मिंग (कृषि), शिक्षा और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर केंद्रित होगा। यहाँ एआई आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम और पर्यावरण को बचाने के लिए नए मॉडल तैयार किए जाएंगे।

पंचकूला सेंटर: यहाँ का फोकस गवर्नेस, डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) और वित्तीय समावेशन पर रहेगा। सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने और आपदाओं से निपटने के लिए यहाँ विशेष एआई टूल्स विकसित किए जाएंगे।

क्यों खास है यह प्रोजेक्ट?
इन सेंटर्स के माध्यम से हरियाणा के किसानों को स्मार्ट फार्मिंग की तकनीक मिलेगी, जिससे फसलों की पैदावार बढ़ेगी। वहीं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में एआई आधारित निगरानी से बीमारियों का समय पर पता लगाया जा सकेगा। यह प्रोजेक्ट न केवल तकनीक को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और रिसर्च के नए द्वार भी खोलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.