हरियाणा में फिलहाल शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-शाम छाएगा कोहरा: महेंद्रगढ़ में पारा 9.1 डिग्री तक लुढ़का, जानें जिलों का हाल

हरियाणा में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 और हिसार में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया।

चंडीगढ़: मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा का मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। अगले कुछ दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम के वक्त सूबे के अलग-अलग जिलों में हल्के से मध्यम तक कोहरा छा सकता है, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते हरियाणा के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की आशंका नहीं है।

🌡️ हरियाणा का न्यूनतम तापमान; महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों में हरियाणा का न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 9.4, झज्जर में 10.3, कैथल में 11.5, सिरसा में 11.4, रोहतक में 11.8, जींद में 11.2, पानीपत में 11.7, सोनीपत में 12.5, करनाल में 12.3, फरीदाबाद में 13.3, गुरुग्राम में 13.1 और चंडीगढ़ में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

☀️ हरियाणा का अधिकतम तापमान; हिसार में 28.6 डिग्री दर्ज

शनिवार को हरियाणा का मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह प्रदेश में सामान्य के आसपास बना हुआ है। हरियाणा का अधिकतम तापमान हिसार में 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 24.0, फरीदाबाद में 28.3, गुरुग्राम में 26.0, जींद में 26.9, कैथल में 26.9, करनाल में 28.0 और कुरुक्षेत्र में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.