हरियाणा में मौसम ने ली करवट, 30 सितंबर तक बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा के 21 जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। जानिए 30 सितंबर तक का मौसम अपडेट।

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश की संभावना है. आईएमडी चंडीगढ़ ने पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और अंबाला में बारिश के साथ तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 सितंबर 2026 तक का मौसम बुलेटिन जारी किया है.

हरियाणा मौसम अपडेट: मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 सितंबर को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है. 28 सितंबर को सूबे के 16 जिलों और 29 सितंबर को 7 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. इसके बाद प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

हरियाणा का तापमान: शनिवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान सिरसा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है. इसके अलावा दिन के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश और तेज हवाओं के चलते 27 सितंबर को तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.