हरियाणा सचिवालय में सनसनी: कर्मचारी ने 8वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
हरियाणा सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी बलवंत ने दी जान। विजिटर पास बनवाकर पहुंचा था सचिवालय। पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद।
चंडीगढ़ : हरियाणा सचिवालय में एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी ने हरियाणा सचिवालय की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बता दें कि कर्मचारी का नाम बलवंत है, जो सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर पहुंचा था।
घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को अस्पताल भिजवा दिया गया।